🇮🇳 भारतीय निशानेबाज़ सम्राट राणा ने रचा इतिहास,
ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🥇
काहिरा (मिस्र)। भारत के युवा निशानेबाज़ सम्राट राणा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। 20 वर्षीय राणा ने 2025 ISSF विश्व शूटरशिप चैंपियनशिप के पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।रोमांचक फाइनल मुकाबले में राणा ने चीन के हु काई को सिर्फ 0.4 अंकों से पछाड़ दिया। राणा का शानदार स्कोर 243.7 रहा, जबकि हु काई 243.3 अंकों के साथ रजत पदक पर सिमट गए।सम्राट राणा ने अपने पिता के मार्गदर्शन में शूटिंग की बारीकियां सीखीं। इससे पहले वे 2022 जूनियर विश्व चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर चर्चा में आए थे।इस प्रतियोगिता में भारत के ही वरुण तोमर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।👉 सम्राट राणा की यह उपलब्धि भारत के शूटिंग इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। 🇮🇳✨
