खबरें शेयर करें -

रंगों के संग रिश्तों की मिठास — होली सामाजिक एकता का प्रतीक : नवीन दुम्का!
दर्पण न्यूज 24/7

लालकुआं।
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने प्रदेशवासियों तथा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, मिलन और भाईचारे की सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने वाला पर्व है, जो लोगों को भेदभाव भुलाकर एकता के सूत्र में बांधता है। यह त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का संदेश देता है।
पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने सभी नागरिकों से शांति, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान के साथ होली मनाने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार की खुशियां संयम और जिम्मेदारी के साथ मनाई जानी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से शराब का सेवन न करने तथा सुरक्षित एवं पर्यावरण हितैषी होली मनाने का आग्रह किया।
साथ ही उन्होंने कैमिकल युक्त रंगों से दूरी बनाते हुए प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों के उपयोग पर जोर दिया, ताकि पर्व की खुशियां स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए सुरक्षित बनी रहें।
उन्होंने कहा कि होली का वास्तविक आनंद तभी है, जब रंगों के साथ दिल भी मिलें और समाज में प्रेम व भाईचारे के रंग स्थायी रूप से बने रहें।

उत्तराखंड