रुद्रपुर / सितारगंज
रिपोर्टर: दर्पण न्यूज 24*7 संवाददाता
उधमसिंह नगर जिले के तहसील सितारगंज में निर्धारित तहसील दिवस अब तय तारीख पर नहीं होगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 18 नवंबर 2025 को प्रस्तावित यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
जारी जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर से पूर्व में जारी कार्यालय ज्ञाप संख्या 9328 / रा०अनु०-प्रथम / नौ(02)/2021 दिनांक 21 जुलाई 2025 के तहत तहसील दिवस का आयोजन 18 नवंबर को तय किया गया था। लेकिन उत्तराखण्ड राज्य के सभी जनपदों में सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के रिक्त पदों पर उप-निर्वाचन 2025 की अधिसूचना जारी होने के कारण यह आयोजन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
कलेक्ट्रेट की प्रभारी अधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि तहसील सितारगंज में तहसील दिवस की नई तिथि पृथक से अवगत कराई जाएगी।
– दर्पण न्यूज 24*7
