खबरें शेयर करें -

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं एडवोकेट डॉ. बालम सिंह बिष्ट की माताजी की प्रथम पुण्यतिवीथि शुक्रवार को यहां जयपुर खीमा स्थित इनके आवास पर जुटीं तमाम राजनीतिक हस्तियां, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
हल्दूचौड़।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. बालम सिंह बिष्ट की माताजी स्व राधिका बिष्ट की प्रथम पुण्यतिथि (वार्षिक श्राद्ध) पर श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां एक मंच पर दिखीं। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद बलराज पासी, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, कालाढूंगी के पूर्व विधायक बंसीधर भगत सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे और स्वर्गीय श्रीमती राधिका बिष्ट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन मूल्यों को नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान नेताओं ने स्व. श्रीमती राधिका जी के सादगीपूर्ण जीवन, संस्कारों और समाजसेवा की भावना को प्रेरणादायी बताते हुए बिष्ट परिवार को ढांढस बंधाया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पहुंचे सभी राजनैतिक और सामाजिक हस्तियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख गोपाल सिंह नेगी,भोला दत्त भट्ट,सतीश नैनवाल, कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू, समाजसेवी दलीप सिंह गाड़िया ,आनंदी गाड़िया,ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष गोपाल अधिकारी,हरेंद्र असगोला,उमेश कबड़वाल,शेखर जोशी,बच्ची पांडे,ललित जग्गी,राजेंद्र अधिकारी,हेम दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा,हेमवती नंदन दुर्गापाल,शैलेन्द्र दुमका संदीप पांडे कीर्ति पाठक समेत तमाम जनप्रतिनिधि समाजसेवी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड