👇
🕯️ मुखानी में दर्दनाक घटना — 22 वर्षीय डांस टीचर ने फांसी लगाकर दी जान
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के छड़ायल नयाबाद से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल में कार्यरत डांस टीचर इशिका कोटिया (22) ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
मूल रूप से खटीमा (ऊधमसिंह नगर) निवासी इशिका अपने नाना-नानी के साथ मुखानी क्षेत्र में रहकर बीबीए की पढ़ाई कर रही थीं। साथ ही वह एक निजी स्कूल में डांस टीचर के पद पर कार्यरत थीं।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम जब नाना-नानी घर लौटे तो उन्होंने इशिका को कमरे में फंदे से लटका पाया। सूचना पर पहुंची मुखानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष दिनेश जोशी के अनुसार, घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इशिका कुछ समय से बीमार चल रही थीं। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक घटना से परिजनों, सहकर्मियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है।
