खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार!

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3700 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं, जिससे ठंड में इजाफा हो सकता है।

अन्य मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के चलते ठंड बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड