








प्रतीक सतवाल को मिला ‘लीडर ऑफ टूरिज्म चेंजेस’ अवॉर्ड।
करन सतवाल खटीमा। पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट कार्य के लिए खटीमा निवासी प्रतीक सतवाल को प्रतिष्ठित ‘लीडर ऑफ टूरिज्म चेंजेस’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान टाइम्स ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जोनल मार्केटिंग हेड ए. बिष्ट ने प्रदान किया।
प्रतीक सतवाल ने केआईटीएम खटीमा से होटल मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह नौकुचियाताल स्थित एक लेक रिजॉर्ट में डायरेक्टर ऑफ सेल्स के पद पर कार्यरत हैं। पर्यटन क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान मिलने पर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सतीश भट्ट, हिमांशु बिष्ट, गोविंद मेहता, अजय सिंह ‘अज्जू’, अनिल चंद सहित क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए प्रतीक सतवाल को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खटीमा क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है।
