खबरें शेयर करें -

गंगापुर कबड़वाल में 147 HG नलकूप बंद! टूटी केबल से मंडरा रहा जान का खतरा,

विभाग की नींद नहीं टूटी— ग्रामीणों की गेहूं की फसलें बर्बादी की कगार पर।

लालकुआँ। संवाददाता दर्पण न्यूज 24/7
लालकुआं विधानसभा के ग्राम पंचायत गंगापुर कबड़वाल के ग्रामीण इन दिनों भीषण संकट से जूझ रहे हैं। क्षेत्र के 147 HG नलकूप की ट्रांसफर केबल लंबे समय से खराब पड़ी है, जिसके कारण जहां एक ओर ग्रामीणों की जान पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी ओर किसानों की गेहूँ सहित अन्य फसलों की सिंचाई ठप हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी आज तक न तो मरम्मत कराई गई और न ही कोई अधिकारी मौके पर पहुँचा, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधियों की उदासीनता और सरकारी तंत्र की लापरवाही के कारण गाँव के हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं।
किसानों ने कहा कि अगर जल्द ही नलकूप की मरम्मत नहीं करवाई गई तो फसलें सूख जाएँगी और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। ग्रामीणों ने नलकूप विभाग से तत्काल कार्रवाई कर नलकूप को जल्द शुरू कराने की मांग की है, ताकि किसानों और ग्रामीणों को राहत मिल सके।

उत्तराखंड