खबरें शेयर करें -

लालकुआं में अवैध कच्ची शराब तस्करी का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार


दर्पण न्यूज 24×7, लालकुआं |

नैनीताल जनपद में ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025’ के तहत चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के क्रम में लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को कुल 133 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन और एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. कृपाल सिंह, पुत्र राम सिंह, निवासी जयपुरबीसा मोटाहल्दू, उम्र 37 वर्ष।
    • गिरफ्तार स्थान: जयपुरी बीतास तिराहे से 20 कदम दूरी पर, हल्दूचौड़ के पास
    • बरामदगी: 59 पाउच कच्ची शराब
  2. हरीश सिंह मेहता, पुत्र स्व. मोहन सिंह मेहता, निवासी रावतनगर दित्तीय बिंदुखत्ता, उम्र 26 वर्ष।
    • गिरफ्तार स्थान: शिवपुरी नं. 06, इमलीघाट वन बैरियर के पास
    • बरामदगी: 74 पाउच कच्ची शराब

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत क्रमशः अभियोग संख्या 231/25 और 232/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी टीम

  • उ.नि. शंकर नयाल
  • कां. 117 कुवेर राणा
  • कां. 160 मनीष कुमार
  • कां. 882 दयाल नाथ
  • कां. 501 अशोक कंबोज

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड