खबरें शेयर करें -

नैनीताल सूवि-14 नवंबर, 2025

प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना माननीय मंत्री, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण, उत्तराखण्ड सरकार श्रीमती रेखा आर्या दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंच रही है। माननीय मंत्री 14 नवंबर 2025 को देहरादून से प्रस्थान कर (वाया रोड) अपराह्न 4:30 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदाम में ही करेंगी। तत्पश्चात 15 नवंबर 2025 को पूर्वाहन 8:40 सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 9:00 बजे गली न० 16 ऊंचापुल चौफुला रोड, ओएसिस द वर्ल्ड स्कूल, हल्द्वानी के सामने आयोजित शांति योगधाम चैंपियनशिप 2025 के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी और पूर्वाह्न 10:30 बजे बृजानंद विहार कॉलोनी, हल्द्वानी पहुंचेंगी। बृजानंद विहार कॉलोनी से अपराह्न 1:00 बजे सोमेश्वर अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड