खबरें शेयर करें -

दर्पण न्यूज 24*7 बिग ब्रेकिंग

उत्तराखंड में 8 हजार साल पहले पड़े थे मानव के कदम!
ऊपरी हिमालय में मानव सभ्यता की अब तक की सबसे बड़ी खोज

देहरादून/चमोली। उत्तराखंड के ऊपरी हिमालय को लेकर वैज्ञानिक जगत में तहलका मच गया है। पहली बार हुए एक बड़े शोध ने साबित किया है कि इस दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में मनुष्य करीब 8100 वर्ष पहले ही सक्रिय था। यह खोज अब तक के सभी स्थापित सिद्धांतों को चुनौती देती है, क्योंकि नॉटिंघम विश्वविद्यालय के पुराने शोध में यहां मानव उपस्थिति सिर्फ 4600 वर्ष पहले की बताई गई थी।

यह ऐतिहासिक निष्कर्ष IIT रूड़की और IISER मोहाली के शोधकर्ताओं ने साझा किए हैं। अध्ययन को देहरादून स्थित वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान में आयोजित नेशनल जियो रिसर्च स्कॉलर्स मीट में सार्वजनिक किया गया।

शोध टीम ने चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में स्थित तोली (Tolī) मीठे पानी की झील के तल तक जाकर हजारों वर्षों के रहस्यों की परतें खोलीं। झील के किनारे 178 मीटर गहरी तलछट से लिए गए नमूनों को पांच विश्लेषण इकाइयों में बांटकर सूक्ष्म अध्ययन किया गया। इन परतों में मिले पर्यावरणीय और जैविक संकेतों ने स्पष्ट कर दिया कि हिमालय की इस कठिन जलवायु में भी मानव गतिविधियां बेहद प्राचीन समय से मौजूद थीं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज न केवल उत्तराखंड के इतिहास को नए सिरे से लिखेगी, बल्कि हिमालयी सभ्यता के विकास की वैश्विक समझ को भी बदल देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड