दर्पण न्यूज 24*7 ब्यूरो
देहरादून।
“कैंडिडेट चोरी से चुनाव जीतती है भाजपा!” — गणेश गोदियाल का तीखा पलटवार, 2027 चुनाव से पहले गरमाई सियासत।
देहरादून। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति चरम पर है। भाजपा की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेता भाजपा का दामन थाम लेंगे, जिससे कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ेगी।
भाजपा के इसी बयान पर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जोरदार हमला बोला है और भाजपा की रणनीति को “चोरी की राजनीति” करार दिया है।
गोदियाल ने कहा, “भाजपा को अपने नेताओं और कैंडिडेट्स पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह कांग्रेस की लीडरशिप में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। उनकी बातें साबित करती हैं कि वे चोरी से चुनाव जीतते हैं—चाहे वोट चोरी से हों या कैंडिडेट चोरी से।”
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अगर कांग्रेस की सेकेंड लाइन लीडरशिप को तोड़कर चुनाव जीतने का सपना देख रही है, तो इस बार जनता उन्हें करारा सबक सिखाएगी।
चुनाव नजदीक आते ही दोनों दलों के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में राज्य की राजनीति और भी गरमाएगी।
