खबरें शेयर करें -

 

गन्ना क्रय केंद्र में घट तोली का हंगामा: तोल लिपिक फरार, मिल प्रबंधन ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश।

हल्दूचौड़।
दुमका बंगर स्थित गन्ना विकास समिति के गन्ना क्रय केंद्र में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब किसानों ने घट तोली का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। मौके पर तैनात तोल लिपिक किसानों के आक्रोश को देखते हुए केंद्र से फरार हो गए।

किसानों ने तुरंत इस मामले की जानकारी चीनी मिल प्रबंधन को दी। किसानों का कहना था कि उनकी मेहनत की फसल का सही वजन नहीं किया जा रहा, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

शिकायत मिलने के बाद चीनी मिल के महाप्रबंधक ए.पी. बाजपेई ने गंभीरता दिखाते हुए टीम को तत्काल जांच के लिए केंद्र पर भेजने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए गए किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा।

किसानों ने उम्मीद जताई कि मिल प्रबंधन की कार्रवाई से भविष्य में ऐसी अनियमितताओं पर रोक लगेगी और गन्ना तौल की प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड