खबरें शेयर करें -

ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, राजनीतिक दलों ने जताया भरोसा

हल्द्वानी।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी के सरस मार्केट परिसर में स्थापित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का गहन परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा और सतत निगरानी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें पूर्णतः सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संग्रहित हैं। निरीक्षण के दौरान उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी ईवीएम व वीवीपैट के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं राजनीतिक दलों की ओर से भाजपा से हेमंत बिष्ट व मनीष पाल, कांग्रेस से संजू, बसपा से मनोज कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड