खबरें शेयर करें -

🔥 कूड़ा जलाने पर कमिश्नर का कड़ा प्रहार, मौके पर कटवाया 5 हजार का चालान।

हल्द्वानी।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी कार्यालय, कालूसिद्ध मंदिर के पास औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में संचालित कैंटीन में कूड़ा जलाया जा रहा था, जिस पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई।

कैंटीन संचालक राजू जोशी द्वारा खुलेआम कूड़े में आग लगाए जाने की सूचना मिलते ही आयुक्त ने मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में मौके पर ही 5,000 रुपये का नगद चालान काटा गया।

आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जलाना गंभीर अपराध है और इससे पर्यावरण व जनस्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड