कड़ाके की ठंड में बेसहारा लोगों के लिए संजीवनी बनी अर्जुन बिष्ट की पहल।
गौलापार/चोरगलिया।
कड़ाके की ठंड में सड़कों, रोड साइड और सुनसान इलाकों में जीवन की जंग लड़ रहे बेसहारा एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के लिए समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन बिष्ट की मानवीय पहल उम्मीद की एक नई किरण बनकर सामने आई है।
गौलापार, चोरगलिया और लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में यदि कोई भी बेसहारा व्यक्ति—जो भूखा हो, ठंड से कांप रहा हो या जिसका मानसिक संतुलन ठीक न हो—किसी भी स्थान पर दिखाई देता है, तो उसकी सूचना तुरंत दिए जाने की अपील की गई है। सूचना मिलते ही मदद के लिए त्वरित प्रयास किए जाएंगे, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण अपनी जान न गंवाए।
अर्जुन बिष्ट ने जनहित में 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराते हुए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि “समाज का दायित्व है कि हम सबसे कमजोर वर्ग के लिए आगे आएं। ठंड की इस भीषण रातों में किसी बेसहारा का जीवन बचाना सबसे बड़ा मानव धर्म है।”
सूचना देने के लिए संपर्क नंबर
अर्जुन बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि
मोबाइल : 9837 858 164
यह पहल न केवल सामाजिक संवेदनशीलता का उदाहरण है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी मानवता के इस कार्य में सहभागी बनने की प्रेरणा देती है। 🙏
