हल्दूचौड़ के रघुवर दत्त जोशी ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का परचम।
हल्दूचौड़। क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी रघुवर दत्त जोशी ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है। रघुवर दत्त जोशी ने मास्टर ‘बी’ वर्ग की बायथलॉन एवं ट्रायथलॉन स्पर्धाओं में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर विश्व चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया है।
यूनियन इंटरनेशनल पेंटाथलॉन मॉडर्न (UIPM) द्वारा साउथ अफ्रीका में आयोजित इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में रघुवर दत्त जोशी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके इस उपलब्धि भरे प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
उनकी सफलता पर मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज भल्ला, सचिव दयाल सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत सहित क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट,पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल,पूर्व विधायक नवीन दुमका,समाजसेवी कमलेश चंदोला,भाजपा नेता उमेश शर्मा समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा,शंकर जोशी समेत तमाम स्थानीय लोगों खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
