खबरें शेयर करें -

कांग्रेस को तगड़ा झटका: देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी और रुड़की से दर्जनों नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल!
दर्पण न्यूज 24/7 | देहरादून
उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस को करारा झटका देते हुए बड़ी संख्या में उसके नेता और कार्यकर्ता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। कोटद्वार के बाद अब देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी और रुड़की में भी कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला तेज हो गया है।
देहरादून में पार्षद पूनम पुंडीर, देवकी नौटियाल, डॉ. संजय सिंह, सौरभ चौधरी, सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, सुरेश शर्मा, डॉ. पूजा राठौड़, डॉ. महेंद्र शर्मा, आर.के. बडोला, राजेश अरोड़ा और राजेंद्र हुड्डा भाजपा में शामिल हुए।
ऋषिकेश से पार्षद मुस्कान, पूर्व मंडल अध्यक्ष उषा जोशी, पूर्व पार्षद सुंदरी कंडवाल, अभिनव पाल और शिवानी गोस्वामी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पौड़ी जनपद में ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी के नेतृत्व में ज्येष्ठ उप प्रमुख अर्चना तोपवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख नीरज पटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजीत थपलियाल, सोहन पटवाल, मधु देवी, अनीता देवी, ममता देवी, अभिषेक कुमार और राजेश रावत भाजपा में शामिल हुए।
रुड़की से सुबोध चौधरी, रविंदर भाटी, अजय मल्होत्रा, देवेंद्र सिंह, महेंद्र और सुमित खटाना समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा का हाथ थाम लिया।
भाजपा में शामिल होने के बाद पौड़ी की ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और स्पष्ट नीतियों ने उन्हें भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
वहीं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस संगठन के अंदर बढ़ता असंतोष और लगातार हो रहे इस्तीफे साफ संकेत हैं कि जनता का भरोसा भाजपा पर है, जबकि कांग्रेस में विश्वास कमजोर हो रहा है।
प्रदेश की राजनीति में लगातार हो रहे इस बदलाव ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है।

उत्तराखंड