खबरें शेयर करें -

रेलवे फाटक मरम्मत के चलते कल  हल्द्वानी–रूद्रपुर मार्ग रहेगा डायवर्ट!
दर्पण न्यूज 24/7 ब्यूरो | हल्द्वानी/रूद्रपुर
छत्तरपुर–हल्दी रोड रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित रेलवे फाटक संख्या 104/ए (OHE किमी 53/10-11) पर मरम्मत कार्य के चलते 22 जनवरी 2026 गुरुवार  को हल्द्वानी–रूद्रपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। यह कार्य प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक किया जाएगा।
मरम्मत कार्य के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, जो प्रातः 07:30 बजे से रात्रि 20:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।
डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी—
🔹 हल्द्वानी शहर से रामपुर रोड होते हुए रूद्रपुर जाने वाले समस्त प्रकार के दुपहिया, चौपहिया, रोडवेज एवं निजी बसें सिंधी चौराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए लालकुआं से किच्छा नगला बाईपास के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगी।
🔹 सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर से रामपुर रोड होते हुए रूद्रपुर जाने वाले समस्त प्रकार के दुपहिया, चौपहिया, भारी वाहन, रोडवेज एवं निजी बसें टीपी नगर/शीतल होटल/गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर लालकुआं से किच्छा नगला बाईपास के माध्यम से अपने गंतव्य को जाएंगी।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व मार्ग की जानकारी अवश्य लें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर सहयोग करें, ताकि मरम्मत कार्य के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नोट: यह डायवर्जन प्लान 22 जनवरी 2026 को प्रातः 07:30 बजे से रात्रि 20:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।