समाजसेवी संजय पांडे की मुहिम लाई रंग, आयुष विंग में फार्मेसी अधिकारी की तैनाती!
दर्पण न्यूज 24/7 अल्मोड़ा।
पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में लंबे समय से चल रही दवा वितरण की समस्या आखिरकार हल हो गई है। मुख्य फार्मेसी अधिकारी का पद रिक्त होने के कारण आयुर्वेदिक उपचार के लिए आने वाले मरीजों को दवाएं समय पर नहीं मिल पा रही थीं, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाने वाले समाजसेवी और आरटीआई कार्यकर्ता संजय पांडे की लगातार चली मुहिम आखिरकार रंग लाई। उनके लगातार प्रयासों और प्रशासन से किए गए संवाद के बाद जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय ने फार्मेसी अधिकारी मदन प्रकाश को आयुष विंग में तैनात करने का आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार मदन प्रकाश, जो वर्तमान में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगरखान में तैनात हैं, अब सोमवार से शनिवार तक सप्ताह में छह दिन जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में अपनी सेवाएं देंगे। इससे पहले उन्हें केवल तीन दिन के लिए यहां तैनाती दी गई थी, लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या और जरूरत को देखते हुए अब उनकी सेवाएं छह दिन कर दी गई हैं।
गौरतलब है कि समाजसेवी संजय पांडे ने इस मुद्दे को लगातार उठाया। उन्होंने कई बार जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और देहरादून में विभागीय अधिकारियों से भी संपर्क साधा। इसके अलावा सूचना के अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से भी इस विषय को मजबूती से उठाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
लगातार प्रयासों के बाद अब आयुष विंग में दवा वितरण व्यवस्था सुधरने की उम्मीद जगी है। मरीजों को आयुर्वेदिक दवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी और चिकित्सालय की व्यवस्था भी पहले से अधिक सुचारु रूप से संचालित हो पाएगी।
स्थानीय लोगों ने भी समाजसेवी संजय पांडे की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाने से ही व्यवस्थाओं में सुधार संभव हो पाता
