खबरें शेयर करें -

आयुर्वेदिक-यूनानी चिकित्सा संघ अल्मोड़ा का चुनाव संपन्न, डॉ. कपिल शर्मा बने अध्यक्ष!
दर्पण न्यूज 24/7 ब्यूरो अल्मोड़ा। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, अल्मोड़ा का चुनाव गुरुवार को होटल शिवालिक रिट्रीट में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें डॉ. कपिल शर्मा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीता पुनेठा, डॉ. कुबेर सिंह अधिकारी तथा प्रांतीय सचिव राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड डॉ. दीपक गंगवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में मानसखंड विज्ञान केंद्र, अल्मोड़ा के निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक नवीन चंद्र जोशी और प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चुनाव परिणामों के अनुसार डॉ. कपिल शर्मा को अध्यक्ष, डॉ. दीपक कुमार को उपाध्यक्ष, डॉ. अनुपमा त्यागी को सचिव, डॉ. शोभा सनवाल को उप सचिव, डॉ. सुधीर सोनी को आय-व्यय निरीक्षक तथा डॉ. मंजू पाल को मीडिया प्रभारी निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी। साथ ही चिकित्सकों के हितों की रक्षा करते हुए जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन में भी अहम भूमिका निभाएगी।

उत्तराखंड