हल्दूचौड़ की यशिता दुमका ने 98.4% अंक लाकर बढ़ाया मान, बीएलम अकादमी के नतीजों में छाई मेधावी प्रतिभाएं!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी। हल्दूचौड़ जयराम निवासी नवीन दुमका और चंपा दुमका की पुत्री यशिता दुमका ने 98.4% अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
क्षेत्र के प्रतिष्ठित बीएलएम अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के घोषित परीक्षा परिणामों में इस वर्ष छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया।
स्कूल में प्रथम स्थान शिवांश अग्रवाल ने 99.2% अंक के साथ प्राप्त किया। वहीं द्वितीय व तृतीय स्थान पर दीपांशी गुप्ता (98.8%), ऋषित खोलिया (98.8%), दिवास बिष्ट (98.4%) और यशिता दुमका (98.4%) रहे।
इसके अलावा टॉप फाइव ऑनर्स में आस्था सनवाल (98.2%) और चार्वी चामियाल (97.8%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने सभी विद्यार्थियों की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
