








कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा का जन्मदिन आज, समर्थकों में उत्साह।
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं 2027 विधानसभा चुनाव के प्रबल दावेदार माने जा रहे हरेंद्र बोरा का जन्मदिन आज क्षेत्रभर में उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाया जाएगा। उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
हरेंद्र बोरा लंबे समय से क्षेत्र की जनसमस्याओं को मुखरता से उठाते रहे हैं और आम जनता के बीच उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है। यही कारण है कि उन्हें कांग्रेस के मजबूत चेहरों में गिना जाता है और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी उनका नाम प्रमुख दावेदारों में चर्चा में बना हुआ है।
जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समर्थक केक काटकर और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत करेंगे। सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही बधाई संदेशों की भरमार देखने को मिल रही है।
समर्थकों का कहना है कि हरेंद्र बोरा का सहज स्वभाव, संघर्षशील राजनीति और जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने की कार्यशैली उन्हें जनता के बीच खास पहचान दिलाती है। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में वह क्षेत्र की राजनीति में और मजबूत भूमिका निभाएंगे।
