पंजाबी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ!
अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा समेत 26 पदाधिकारियों ने ग्रहण किया दायित्व, सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प!
हल्द्वानी। हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की वर्ष 2026-28 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बरेली रोड स्थित होटल जैस्मिन ग्रैंड में आयोजित किया गया। समारोह में अध्यक्ष, महामंत्री समेत 26 पदाधिकारियों और सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर समाजसेवा एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
समारोह में नगर निगम हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, विधायक सुमित हृदयेश, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने सभी अतिथियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और पंजाबी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने नगर निगम की दुकानों के किराए में हुई वृद्धि का मुद्दा भी मेयर गजराज सिंह बिष्ट के समक्ष रखा। मेयर ने आश्वासन दिया कि 27 जुलाई को होने वाली नगर निगम बोर्ड की बैठक में किराया कम करने के संबंध में वार्ता की जाएगी।
मुख्य अतिथियों ने पंजाबी जनकल्याण समिति की एकजुटता और सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से प्रतिवर्ष लोहड़ी, बैसाखी, करवाचौथ मेले के साथ ही रक्तदान शिविर, निशुल्क चिकित्सा शिविर समेत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
समारोह का संचालन उपमा सेठी और मुकेश ढींगरा ने किया। मंच पर संस्था के संरक्षक कश्मीरी लाल साहनी, सुभाष मोंगा, जगदीश लाल सडाना, जितेंद्र साहनी, अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गांधी, महामंत्री मुकेश ढींगरा, संयुक्त सचिव राजीव बग्गा, कोषाध्यक्ष अवनीश राजपाल, पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा और युवा अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा मौजूद रहे।
शपथ लेने वालों में पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा, युवा अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा, समन्वयक प्रदीप कक्कड़, किट्टी व्यवस्था प्रमुख संजीव आनंद, उपाध्यक्ष नरेंद्र भुटियानी, उमंग वासुदेवा, राजकुमार आनंद और राजीव वाही, संगठन मंत्री हितेंद्र भसीन, सचिव ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, सोनू पुरी, अतुल वर्मा, पंकज गुम्बर, महेश आहूजा हनी, कानूनी सलाहकार कमल सडाना, उप सचिव सचिन साहनी और अंकुर मोंगा, सांस्कृतिक सचिव गुलशन अरोड़ा, मीडिया प्रभारी शिखर आहूजा, सोशल मीडिया प्रभारी लव बक्शी, किट्टी प्रमुख प्रतीक सडाना और अनिमेष गिरधर समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए पंजाबी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और संगठन की मान-मर्यादा को बनाए रखते हुए समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह में पांच नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ 21 मनोनीत सदस्यों ने भी कार्यकारिणी के पदाधिकारी के रूप में शपथ ग्रहण की।
