oplus_140509186

खबरें शेयर करें -

सांप कठानी दुग्ध समिति में निर्विरोध नेतृत्व की तस्वीर साफ!

विपिन कबड़वाल अध्यक्ष और पूरन  तिवारी उपाध्यक्ष बनने की राह पर, संचालक मंडल के सदस्य भी हुए थे निर्विरोध निर्वाचित।

हल्दूचौड़। सांप कठानी दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। दोनों पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण अध्यक्ष पद पर विपिन कबड़वाल और उपाध्यक्ष पद पर पूरन चंद्र तिवारी का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा निर्वाचन अधिकारी की ओर से किया जाना अभी बाकी है।

अध्यक्ष पद के लिए विपिन कबड़वाल और उपाध्यक्ष पद के लिए पूरन चंद्र तिवारी के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। ऐसे में दोनों पदों पर चुनावी मुकाबले की स्थिति नहीं बनती दिखाई दे रही है। अब समिति के सदस्यों और दुग्ध उत्पादकों की नजर निर्वाचन अधिकारी की औपचारिक घोषणा पर टिकी है। घोषणा के बाद समिति को नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल जाएगा।

समिति के संचालक मंडल के भी सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, इनमें विपिन कबड़वाल, पूरन तिवारी के अलावा अनिल सनवाल, मोहन चंद्र कबड़वाल, पुष्पा कबड़वाल, सपना बिष्ट, प्रेमा आर्या और दिनेश बमेटा शामिल हैं।

आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनने से समिति में चुनावी मुकाबले की संभावनाएं लगभग समाप्त हो गई हैं। निर्वाचन अधिकारी की औपचारिक घोषणा के बाद नई कार्यकारिणी के गठन की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

निर्विरोध निर्वाचन की तस्वीर साफ होने के बाद संचालक मंडल के सदस्यों में खुशी का माहौल रहा। सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। अब समिति के नए नेतृत्व के सामने दुग्ध उत्पादकों के हितों को प्राथमिकता देने और समिति के कामकाज को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होगी।

दर्पण न्यूज 24/7 | हल्दूचौड़

उत्तराखंड