खबरें शेयर करें -

आज की प्रमुख सुर्खियां | नैनीताल जनपद
ज्योलिकोट में दूषित पानी का संकट बरकरार, टैंकरों से पहुंच रहा शुद्ध पेयजल!
डीएम ललित मोहन रयाल के कड़े निर्देश, जल स्रोतों और पाइपलाइनों की सफाई-फ्लैशिंग तेज; दो दिन में 110 परिवारों को 15,500 लीटर से अधिक पानी की आपूर्ति
ज्योलिकोट में पीलिया पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 9 सूत्रीय एक्शन प्लान लागू!
प्रभावित इलाकों का जोखिम के आधार पर होगा वर्गीकरण; पानी की सैंपलिंग से लेकर मरीजों की लाइन-लिस्टिंग और निजी अस्पतालों की दैनिक रिपोर्टिंग के निर्देश
पीलिया प्रभावित ज्योलिकोट में ‘पानी उबालकर पिएं’ का संदेश, रैपिड रिस्पॉन्स टीमें अलर्ट
निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. केके अग्रवाल ने किया निरीक्षण, दवाओं की उपलब्धता से लेकर विशेष क्लिनिक बनाने तक के निर्देश
कल हाईकोर्ट परिसर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटेंगे लंबित मुकदमे !
चेक बाउंस, बैंक ऋण, बिजली-पानी बिल, पारिवारिक विवाद, श्रम मामले और एमएसीटी प्रकरणों का होगा निस्तारण; वर्चुअल जुड़ने की भी सुविधा
नैनीताल को दो बड़ी बाईपास परियोजनाओं की सौगात, एनएचएआई से मिली सैद्धांतिक मंजूरी
लालकुआं में नगला से वन विकास निगम डिपो तक बनेगा 7 किमी बाईपास; गोला पुल के आगे 8.4 किमी सड़क को फोरलेन करने की तैयारी
लालकुआं बाईपास को मिली हरी झंडी, अब डीपीआर की बारी !
बरेली रोड नगला से वन विकास निगम डिपो तक करीब 7 किलोमीटर मार्ग से हल्द्वानी के यातायात दबाव को कम करने की उम्मीद
गोला पुल के आगे 8.4 किलोमीटर फोरलेन की राह खुली, एनएचएआई ने दी सैद्धांतिक मंजूरी
टू-लेन सड़क के चौड़ीकरण से कुमाऊं के यातायात को मिलेगी रफ्तार, जाम से राहत की उम्मीद
दूषित पानी पर प्रशासन सख्त, बाईपास परियोजनाओं पर बड़ी मंजूरी—नैनीताल में आज फैसलों का दिन
एक तरफ ज्योलिकोट में स्वास्थ्य संकट से निपटने की कवायद, दूसरी तरफ यातायात समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम!

उत्तराखंड