खबरें शेयर करें -

आयुष्मान मरीजों के लिए सीएमओ रश्मि पंत ने खोला सीधे शिकायत का रास्ता!

अस्पताल में इलाज के दौरान परेशानी आई तो भटकने की जरूरत नहीं, सीधे सीएमओ से करें संपर्क, सूचीबद्ध अस्पतालों की सेवाएं और संपर्क नंबर किए सार्वजनिक!

नैनीताल। आयुष्मान कार्ड किसी गरीब और जरूरतमंद परिवार के लिए महज एक कार्ड नहीं, बल्कि गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज की उम्मीद है। ऐसे में योजना का लाभ लेने वाले मरीज को अस्पताल में उपचार के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर नैनीताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने महत्वपूर्ण पहल की है।

सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध ही नहीं, बल्कि गैर-सूचीबद्ध निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान भी यदि किसी लाभार्थी को किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वह सीधे मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकता है। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग उसका संज्ञान लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगा।

अस्पतालों की सूची के साथ संपर्क नंबर भी जारी!

सीएमओ कार्यालय ने आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों, वहां उपलब्ध सेवाओं और संपर्क नंबरों की जानकारी सार्वजनिक की है। लाभार्थी जरूरत के अनुसार संबंधित अस्पताल से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

आई विजन प्राइवेट लिमिटेड में नेत्र विज्ञान की सुविधा है। संपर्क नंबर 8126262643 है। बॉम्बे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स और पॉलीट्रॉमा की सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क नंबर 9917466072 है।

वेदांता नेत्रालय में नेत्र विज्ञान की सुविधा है, जिसका संपर्क नंबर 9837362220 है। रही केयर प्राइवेट लिमिटेड में जनरल मेडिसिन की सुविधा है और संपर्क नंबर 9779925382 है।

बृजेश अस्पताल में बर्न प्रबंधन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, बाल चिकित्सा और न्यूरोलॉजी की सेवाएं हैं। संपर्क नंबर 6396261710 है।

बृजलाल अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स और ईएनटी की सुविधा है। संपर्क नंबर 8533838306 है।

बाबा नीम करोली मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर में जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क नंबर 7300919149 है।

साई अस्पताल में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और यूरोलॉजी की सेवाएं हैं। संपर्क नंबर 9639929360 है। आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ यूरोलॉजी एंड लेप्रोस्कोपी में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा है। संपर्क नंबर 7087434647 है।

उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नवजात देखभाल, नेत्र विज्ञान, ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और यूरोलॉजी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। संपर्क नंबर 8194005414 है।

सुभानु आई अस्पताल में नेत्र विज्ञान की सुविधा है। संपर्क नंबर 9068991180 है। अनाअर्जुन मेटरनिटी एंड रिसर्च सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा और पॉलीट्रॉमा की सेवाएं हैं। संपर्क नंबर 9456169935 है।

द ब्राइट अस्पताल में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और यूरोलॉजी की सुविधा है। संपर्क नंबर 9997191805 है।

नीलकंठ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स और बाल चिकित्सा की सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क नंबर 7534818002 है।

एसके गुप्ता नर्सिंग होम एंड अस्पताल में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ईएनटी, बाल चिकित्सा और पॉलीट्रॉमा की सुविधा है। संपर्क नंबर 9759016789 है।

स्टार हॉस्पिटल मैटरनिटी एंड लेप्रोस्कॉपी सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, प्रसूति, बाल चिकित्सा और लेप्रोस्कोपी की सेवाएं हैं। संपर्क नंबर 7428323254 है।

संजीवनी अस्पताल में इमरजेंसी पैकेज, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा और संक्रामक रोगों की सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क नंबर 8077125259 है।

अग्रवाल क्लिनिक एंड नर्सिंग होम में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी और स्त्री एवं प्रसूति रोग की सुविधा है। संपर्क नंबर 9639371371 है।

डॉ. यतींद्र मोहन बहुगुणा के यहां कार्डियोलॉजी और जनरल मेडिसिन की सुविधा उपलब्ध है। संपर्क नंबर 8191018585 है। ज्योति नेत्रालय में नेत्र विज्ञान की सुविधा है और संपर्क नंबर 9411327717 है।

चंदन अस्पताल में बर्न प्रबंधन, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, इमरजेंसी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, स्त्री रोग, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, पॉलीट्रॉमा और यूरोलॉजी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। संपर्क नंबर 9415647116 है।

बजाज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जनरल मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी और ऑर्थोपेडिक्स की सुविधा है। संपर्क नंबर 9997708749 है। दृष्टि सेंटर फॉर एडवांस्ड आई केयर में उन्नत नेत्र चिकित्सा उपलब्ध है। संपर्क नंबर 9871576618 है।

इलाज में अड़चन आई तो सीधे सीएमओ तक पहुंचे शिकायत

सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने कहा है कि आयुष्मान कार्डधारकों को योजना के तहत उपचार प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी लाभार्थी को सूचीबद्ध अथवा गैर-सूचीबद्ध निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान किसी तरह की समस्या आती है तो वह तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकता है।

शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग मामले का संज्ञान लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगा। यानी मरीज को अस्पताल स्तर पर समस्या आने के बाद शिकायत के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी।

मरीज के भरोसे को मजबूत करने की कोशिश!

आयुष्मान जैसी जनकल्याणकारी योजना की सफलता केवल पात्र परिवारों को कार्ड जारी करने से नहीं, बल्कि जरूरत के समय उन्हें सहज और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने से तय होती है। ऐसे में सीएमओ की ओर से अस्पतालों की सूची, उपलब्ध सेवाओं और संपर्क नंबर सार्वजनिक करने के साथ-साथ सीधे शिकायत का भरोसा देना मरीज-केंद्रित कार्यप्रणाली का संकेत है।

डॉ. रश्मि पंत का यह संदेश साफ है कि आयुष्मान कार्डधारक को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। समस्या आए तो आवाज स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचेगी और शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

दर्पण न्यूज 24/7 की जनहित अपील

आयुष्मान कार्डधारक उपचार के लिए अस्पताल जाने से पहले संबंधित अस्पताल में उपलब्ध सेवा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उपचार के दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर अस्पताल का नाम, संबंधित दस्तावेज और अन्य जरूरी जानकारी सुरक्षित रखें तथा तत्काल स्वास्थ्य विभाग अथवा सीएमओ से संपर्क करें।

जनहित में जारी जानकारी को अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।

उत्तराखंड