

चकरपुर के पास ओवरलोड सीमेंट ट्राला पलटा, हाईवे पर बिखरे सीमेंट के कट्टे!
दर्पण न्यूज 24/7,खटीमा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चकरपुर के पास गुरुवार तड़के करीब रात्रि दो बजे सीमेंट से लदा एक ओवरलोड ट्राला हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि चलते समय ट्राला का अगला टायर अचानक फट गया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया।
हादसे के बाद ट्राला में लदे सीमेंट के कट्टे सड़क पर बिखर गए, जिससे हाईवे के एक तरफ का यातायात प्रभावित हो गया। हालांकि दूसरी ओर से यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
ट्राला की टक्कर से राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर की करीब 50 मीटर रेलिंग क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्राला दो हिस्सों में टूट गया। वाहन का एक हिस्सा सड़क के एक ओर और दूसरा हिस्सा दूसरी ओर जा गिरा।
हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि परिचालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर यातायात प्रभावित है और सड़क से सीमेंट के कट्टों तथा क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
दर्पण न्यूज 24/7 | ताजा अपडेट
