खबरें शेयर करें -

फौजी से जनसेवक तक का सफर, अब सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित हुए सुरेंद्र सिंह लोटनी!

सेना में देश की सेवा के बाद समाजसेवा में बनाई पहचान, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने सम्मान पत्र देकर बढ़ाया हौसला!

लालकुआं। वर्दी पहनकर देश की सरहदों की रक्षा करने से लेकर समाज के बीच रहकर जनसेवा करने तक का सफर तय करने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को उनके सामाजिक एवं जनहित के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड ने उन्हें सम्मान पत्र भेंट कर उनके सेवा भाव और सामाजिक योगदान की सराहना की।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत एवं प्रदेश संगठन मंत्री त्रिवेणी सहाय गंगवार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने लोटनी को सम्मानित किया। इस दौरान संगठन ने कहा कि भारतीय सेना में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद सुरेंद्र सिंह लोटनी ने सामाजिक जीवन में भी जनसेवा को प्राथमिकता दी है। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्य सराहनीय हैं। उनके समर्पण, सक्रियता और समाज के प्रति जिम्मेदारी के भाव को देखते हुए संगठन ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया।

सम्मान मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज के बीच रहकर लोगों की सेवा करना उनके लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है। सम्मान से उनका उत्साह बढ़ा है और वह भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनसेवा के लिए काम करते रहेंगे।

दर्पण न्यूज 24/7 | लालकुआं

उत्तराखंड