“तराई के जंगल में दहाड़ता टकराव! पतरामपुर रेंज में दो हाथियों की जबरदस्त भिड़ंत का वीडियो वायरल”
दर्पण न्यूज 24*7 एक्सक्लूसिव।
उधम सिंह नगर। तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज में दो जंगली हाथियों के बीच जबरदस्त वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिली। रेंज में गश्त कर रहे वन विभाग के कर्मचारियों ने इस खतरनाक मंजर को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, अक्सर इस मौसम में मादा हाथी को लेकर नर हाथियों के बीच संघर्ष देखने को मिलता है। शुक्रवार को भी पतरामपुर रेंज में दो विशालकाय हाथी आमने-सामने आ गए और लंबे समय तक जोरदार भिड़ंत करते रहे। अचानक हुई इस मुठभेड़ से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया, हालांकि कर्मचारियों ने सुरक्षित दूरी बनाकर पूरी घटना रिकॉर्ड की।
वन विभाग का कहना है कि इस प्रकार की लड़ाई हाथियों के स्वभाव का हिस्सा है, लेकिन जंगल क्षेत्र में आने-जाने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग भी हाथियों की ताकत और जंगली स्वभाव को देखकर हैरान हैं।
