








चकरपुर में गूंजे भारत माता के जयकारे, निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली।
करन सतवाल ब्यूरो दर्पण न्यूज 24/7 खटीमा। भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल चकरपुर के तत्वावधान में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
तिरंगा बाइक रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। युवाओं में रैली को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष चकरपुर विक्रम भाट, ग्राम प्रधान माया जोशी, रोहन चंद, भोपाल रौतेला, नरेंद्र बिष्ट, जगदीश चंद, किशन चंद, हिमांशु बिष्ट, गणेश ठाकुराती, युवा मोर्चा नेता विकी पोखरिया, भगवान धामी, सुमित पाल, अनिल चंद और मोहित राणा सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
रैली के दौरान तिरंगे के साथ युवाओं का उत्साह देखते ही बना। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ ही देश की एकता और अखंडता का संदेश समाज तक पहुंचाने का माध्यम हैं।
