खबरें शेयर करें -

अहमद नदीम बने हल्द्वानी मीडिया सेंटर के इंचार्ज।
देहरादून/हल्द्वानी।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड ने मंगलवार देर शाम एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए जिला सूचना अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। विभागीय पुनर्संरचना के तहत तीन प्रमुख अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार में अपनी सक्रिय कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम को विभाग ने मीडिया सेंटर, हल्द्वानी (नैनीताल) से सम्बद्ध कर दिया है।
इस बदलाव को विभागीय कामकाज को और सुदृढ़ व प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। हल्द्वानी मीडिया सेंटर में सम्बद्ध सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी की सम्बद्धता समाप्त करते हुए उन्हें उनके मूल तैनाती स्थल—सूचना निदेशालय, देहरादून (मुख्यालय) भेज दिया गया है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, मुख्यालय स्तर पर उनकी सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
अहमद नदीम के हल्द्वानी सम्बद्ध होने की अवधि में अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रति लाल को प्रभारी जिला सूचना अधिकारी, हरिद्वार का कार्यभार सौंपा गया है।
उनकी तैनाती से जिला स्तर पर सूचना प्रबंधन में निरंतरता बनाए रखने की अपेक्षा की जा रही है।
सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी के हस्ताक्षरित उक्त आदेश में तीनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्यभार ग्रहण करने को निर्देशित किया हैं।ब्रेकिंग न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *