खबरें शेयर करें -

बाजपुर चीनी मिल में फिर तकनीकी खराबी, पिराई बंद — शाफ़्ट टूटी, मुख्य केबल भी जली

साभार : वरिष्ठ पत्रकार अमित सैनी 

बाजपुर।
बाजपुर चीनी मिल में लगातार आ रही तकनीकी दिक्कतों के बीच एक और बड़ा खराबा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बॉयलर को बागास फीड करने वाली चैन की मुख्य शाफ़्ट टूट गई, जिसके चलते मिल का संचालन प्रभावित हो गया है।

घटना के बाद बाजपुर व किच्छा दोनों चीनी मिलों की गन्ना पिराई अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी है। बताया जा रहा है कि शाफ़्ट टूटने के बाद लोड असंतुलन के चलते एक प्रमुख विद्युत केबल भी जल गई, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।

तकनीकी खराबियों का यह सिलसिला चर्चा का विषय बना हुआ है और किसानों सहित मिल कर्मचारियों में चिंता का माहौल है। फिलहाल मरम्मत कार्य जारी है, लेकिन पिराई कब तक शुरू होगी, इस पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड