खबरें शेयर करें -

बाजपुर के “हरिपुरा जबरान गोलीकाण्ड का खुलासा! पुलिस की लीपापोती बेनकाब, चार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज!”
स्थानीय पुलिस की प्रारंभिक “पर्दा डालने” की कोशिश पर अब खड़े हो रहे है सवाल!
बाजपुर/उधमसिंहनगर।
हरिपुरा जबरान गोलीकाण्ड में बड़ा खुलासा, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। 26 नवंबर की दोपहर पानी लगाने को लेकर भड़के विवाद ने अचानक भयावह रूप ले लिया, जिसमें अवैध असलहे से की गई फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद चौकी बरहैनी पुलिस द्वारा गोलीकाण्ड से इनकार करने की कोशिश को उस समय बड़ा झटका लगा जब सुशीला तिवारी अस्पताल की एक्स-रे रिपोर्ट में गोली स्पष्ट दिखाई दे गई। इसके बाद उच्चाधिकारियों की संवेदनशीलता ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और पीड़ित गुरचरण सिंह की तहरीर पर कुलवंत, नानक, जसविंदर व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 191(2), 191(3) तथा 351(2) में FIR दर्ज कर दी गई।
FIR के मुताबिक, 26 नवंबर को करीब 3:30 बजे आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट के बाद अवैध हथियार से फायरिंग की, जिसमें सुरेंद्र सिंह के हाथ में गोली लगी, जबकि गुरमीत सिंह भी पिटाई में घायल हुए। बाजपुर स्वास्थ्य केंद्र ने सुरेंद्र को हायर सेंटर रेफर किया, जिसके बाद उन्हें STMH हल्द्वानी ले जाया गया।
स्थानीय पुलिस की प्रारंभिक “पर्दा डालने” की कोशिश पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं उच्चाधिकारियों की तत्परता से पीड़ित पक्ष में न्याय की उम्मीद जग गई है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की राह खुलती दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड