रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया खंड शिक्षा अधिकारी, विजिलेंस की छापेमारी से शिक्षा विभाग में हड़कंप।
दर्पण न्यूज 24/7ब्यूरो
हरिद्वार। देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बहादराबाद खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ और प्रभारी प्रधानाध्यापक मंगोलपुर श्यामपुर मुकेश को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने पर देहरादून विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और दोनों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ की पत्नी वर्तमान में देहरादून में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात हैं और पूर्व में हरिद्वार में भी सेवाएं दे चुकी हैं। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
