बी.एड. प्रवेश 2025-27 की तिथियों में बदलाव:
ऑनलाइन पंजीकरण अब कल तक।
नैनीताल।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल ने बी.एड. सत्र 2025-27 की प्रवेश प्रक्रिया के लिए जारी तिथियों में संशोधन करते हुए महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। विश्वविद्यालय की नई सूचना के अनुसार अब ऑनलाइन पंजीकरण 16 से 18 नवंबर तक किया जा सकेगा। वहीं ऑनलाइन सुधार की तिथि 19 नवंबर तय की गई है।
अभ्यर्थियों के अंक प्रमाण-पत्रों की जाँच एवं सत्यापन 20 और 21 नवंबर को संपन्न होंगे। योग्य आवेदकों के लिए ऑनलाइन कॉलेज आवंटन 22 से 24 नवंबर के बीच होगा, जिसके बाद कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया 25 से 29 नवंबर 2025 तक चलेगी।
द्वितीय चरण में शेष योग्य एवं अयोग्य अभ्यर्थियों के लिए कॉलेज आवंटन 30 नवंबर को किया जाएगा, जबकि प्रवेश की अंतिम तिथियाँ 1 से 6 दिसंबर निर्धारित हैं।
तृतीय चरण में रिक्त सीटों की घोषणा 7 दिसंबर को की जाएगी तथा कॉलेज स्तर पर परामर्श 8 से 13 दिसंबर तक आयोजित होगा।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एम.एस. मंद्रवाल ने सभी अभ्यर्थियों से समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने और पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है।
—
