खबरें शेयर करें -

दर्पण न्यूज़ 24×7 ब्रेकिंग/विशेष

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर नानकमत्ता आएंगे मुख्यमंत्री धामी
150वीं जयंती पर भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे शामिल

रुद्रपुर,।
ऊधम सिंह नगर में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने हेतु माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 15 नवंबर को नानकमत्ता पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री धामी देहरादून से प्रस्थान कर दोपहर 12:45 बजे गुरूनानक एकेडमी मैदान हेलीपैड, नानकमत्ता पहुंचेंगे। इसके बाद वह दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक गुरूनानक इंटर कॉलेज मैदान में होने वाले भव्य समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के उपरांत 2:45 बजे नानकमत्ता से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

👉 जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक विरासत और जनजातीय नायकों के सम्मान का प्रतीक होगा।
👉 स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, जबकि क्षेत्रवासियों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

दर्पण न्यूज़ 24×7 पर जुड़े रहें — हर पल, हर खबर सबसे पहले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *