खबरें शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में व्यक्त की शोक संवेदना, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य की पत्नी के निधन पर दी श्रद्धांजलि।

खटीमा, 13 नवम्बर, 2025 — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खटीमा के ग्राम बण्डिया खुदागंज पहुँचे, जहाँ उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य के आवास पर जाकर उनकी पत्नी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने इस कठिन समय में श्री मौर्य, उनकी माताजी एवं पूरे परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि किसी अपने का खोना अत्यंत पीड़ादायक होता है, किंतु उनके संस्कार और स्मृतियाँ सदैव मार्गदर्शन का आधार बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की संवेदनाएँ इस दुःख की घड़ी में मौर्य परिवार के साथ हैं

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने मौर्य परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिलाधिकारी उधमसिंहनगर नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी चम्पावत ए.के. गणपति, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

🕊️ मुख्यमंत्री धामी ने कहा— “परिवार के किसी सदस्य का जाना अपूरणीय क्षति है, परंतु उनकी यादें हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी।”

दर्पण न्यूज 24*7 डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड