खबरें शेयर करें -

कम्युनिस्ट आंदोलन के संघर्षशील स्तंभ कामरेड राजा बहुगुणा नहीं रहे, बिंदुखत्ता में शोक की लहर।।

दर्पण न्यूज 24*7

लालकुआं।
कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा- माले) के वरिष्ठ एवं जुझारू नेता कामरेड राजा बहुगुणा का लंबे समय से अस्वस्थ चलने के बाद निधन हो गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. कैलाश पांडे ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि बहुगुणा बीते कई महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

कामरेड राजा बहुगुणा का पार्थिव शरीर आज बिंदुखत्ता स्थित पार्टी कार्यालय लाया जाएगा, जहां कार्यकर्ता व समर्थक उन्हें अंतिम विदाई देंगे। कल उनका अंत्येष्टि संस्कार किया जाएगा।

राजा बहुगुणा को एक कर्मठ, जुझारू और संघर्षशील नेता के रूप में जाना जाता था। विशेष रूप से बिंदुखत्ता बसासत आंदोलन और राजस्व गांव संघर्ष में उनकी भूमिका बेहद निर्णायक और ऐतिहासिक मानी जाती है। उन्होंने हाशिये पर खड़े लोगों के हक–अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया और अपनी प्रतिबद्धता से संगठन के भीतर व बाहर मजबूत पहचान बनाई।

उनके निधन से बिंदुखत्ता सहित पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड