खबरें शेयर करें -

दर्पण न्यूज 24/7
उत्तराखंड टॉप-10 बुलेटिन
देहरादून में नीट अभ्यर्थी रिया की आत्महत्या के मामले में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार और परीक्षा व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि पुलिस जांच में अब तक नीट री-एग्जाम को आत्महत्या का कारण नहीं माना गया है।
हरिद्वार में दिल्ली से आए पर्यटकों ने ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और धमकी दी। मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विकासनगर में युवक की मौत के बाद हुए बवाल के मुख्य आरोपियों के अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है।
उत्तराखंड की साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक पहुंच गई है। राज्य देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बनने की ओर अग्रसर है।
दिल्ली-मेरठ के बाद नमो भारत रैपिड रेल को ऋषिकेश तक विस्तार देने की परियोजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है।
उत्तरकाशी के डायरा बुग्याल ट्रैक पर लापता एमबीए छात्रा बबीता पांडे की तलाश के लिए ड्रोन और 120 सदस्यीय रेस्क्यू टीम अभियान चला रही है।
नैनीताल के पास टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से मेरठ के दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि कालाढूंगी में सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई।
गदरपुर स्थित एक आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से एक मजदूर की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवा के नाम पर हो रही साइबर ठगी पर एसटीएफ ने कार्रवाई तेज कर दी है और श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को सरकारी भूमि और शत्रु संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
दर्पण न्यूज 24/7

उत्तराखंड