45 दिनों तक चलेगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।
उत्तराखण्ड में बहुउद्देशीय शिविरों के लिए मंत्रियों को जनपद आवंटित।
दर्पण न्यूज 24/7ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखण्ड में 17 दिसंबर 2025 से अगले 45 दिनों तक ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत प्रदेशभर में बहुउद्देशीय शिविर/कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में सरकार की प्रभावी उपस्थिति और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंत्रियों को जनपदों का आवंटन किया गया है।
शासन द्वारा जारी आदेशानुसार इन शिविरों में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा और पात्र व जरूरतमंद लोगों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ दिलाया जाएगा। प्रत्येक बहुउद्देशीय शिविर में नामित मंत्री अध्यक्षता करेंगे।
मंत्रियों को आवंटित जनपद इस प्रकार हैं—
- श्री सतपाल महाराज : हरिद्वार एवं टिहरी
- श्री गणेश जोशी : ऊधमसिंह नगर एवं उत्तरकाशी
- डा. धन सिंह रावत : अल्मोड़ा एवं चमोली
- श्री सुबोध उनियाल : देहरादून एवं पौड़ी
- श्रीमती रेखा आर्या : नैनीताल, चम्पावत एवं पिथौरागढ़
- श्री सौरभ बहुगुणा : रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर
सरकार का लक्ष्य इन शिविरों के माध्यम से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, सेवाओं की डिलीवरी में तेजी और कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को मजबूत करना है।
