खबरें शेयर करें -

विभिन्न जनपदों के उप-खनिज लॉटों हेतु सरकार ने जारी की ई-निविदा हेतु अल्पकालीन पुर्ननिविदा आमंत्रण सूचना।

उत्तराखण्ड शासन, औद्योगिक विकास अनुभाग-1 की अधिसूचना संख्या 977/VII-A-1/2023-24ख/2007, दिनांक 16 जून 2023 द्वारा प्रख्यापित उत्तराखण्ड उप-खनिज (परिहार) नियमावली–2023 के अध्याय-4 के प्रावधानों के अनुरूप प्रदेश के विभिन्न जनपदों के उप-खनिज लॉटों हेतु अल्पकालीन पुर्ननिविदा (Re-Tender) के माध्यम से खनन पट्टे आवंटन के लिए ई-निविदाएँ आमंत्रित की जाती हैं।

5 हे. से कम क्षेत्रफल वाले लॉट (5 वर्ष अवधि)

निम्न जनपदों के कुल 38 खनन लॉटों हेतु राज्य के मूल निवासी/निवासियों की समितियों, फर्मों/कंपनियों से निविदाएँ आमंत्रित—

  • उत्तरकाशी – 16 लॉट
  • चमोली – 01 लॉट
  • टिहरी गढ़वाल – 04 लॉट
  • रुद्रप्रयाग – 01 लॉट
  • देहरादून – 01 लॉट
  • पिथौरागढ़ – 03 लॉट
  • बागेश्वर – 01 लॉट
  • नैनीताल – 05 लॉट
  • चम्पावत – 01 लॉट
  • पौड़ी गढ़वाल – 05 लॉट

5 हे. से अधिक क्षेत्रफल वाले लॉट (10 वर्ष अवधि)

कुल 03 उप-खनिज लॉट हेतु भारत के नागरिकों / समितियों / फर्मों / कंपनियों को आमंत्रण—

  • देहरादून – 02 लॉट
  • नैनीताल – 01 लॉट

निविदा प्रक्रिया

  • ई-निविदाएँ तकनीकी निविदा (Technical Bid) तथा वित्तीय निविदा (Financial Bid) के रूप में ऑनलाइन आमंत्रित की जाती हैं।
  • विस्तृत निविदा सूचना एवं प्रपत्र राज्य सरकार की अधिकृत वेबसाइटों से प्राप्त किए जा सकते हैं—
    uktenders.gov.in तथा dgm.uk.gov.in

इच्छुक बोलीदाता निर्धारित शर्तों के अनुसार निर्धारित तिथियों तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड