अटल स्मृति वर्ष के तहत हल्दूचौड़ में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम
अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन, नेताओं ने व्यक्तित्व–कृतित्व को किया नमन।
हल्दूचौड़।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे अटल स्मृति वर्ष के क्रम में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर ग्राम सभा सभागार, डूंगरपुर कार्यालय, हल्दूचौड़ में दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित माननीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें राष्ट्रनिर्माण का महानायक बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन सुशासन, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रेरक उदाहरण है।
कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश खुल्बे एवं मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका ने की। इस अवसर पर मातृशक्ति सहित मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दीपमाला जलाकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
