हल्दूचौड़ में युवा आवाहन कार्यक्रम: विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट बोले – युवाओं की हर समस्या होगी प्राथमिकता पर हल।

विधायक डॉ. बिष्ट के मार्गदर्शन में क्षेत्र में हो रहे हैं अभूतपूर्व विकास कार्य। रोहित दुमका मंडल अध्यक्ष भाजपा
लालकुआं।
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के हल्डूचौड़ मंडल में आज भव्य युवा आवाहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का कार्यकर्ताओं और युवाओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. बिष्ट ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि पार्टी युवाओं की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच मिलेगा।
विधायक ने युवाओं से प्रदेश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि “युवा ऊर्जा ही राष्ट्र की दिशा तय करती है, और भाजपा युवाओं की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का ने बताया कि युवा आवाहन कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को राजनीतिक, सामाजिक और विकासात्मक मुद्दों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ. बिष्ट के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता एक बार फिर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने विधायक के वक्तव्यों पर उत्साहपूर्वक तालियां बजाईं और उनके नेतृत्व में पूर्ण विश्वास जताया।
