भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में परिवहन सचिव को सौंपा गया मांगपत्र ।
गौला–नन्दौर नदी क्षेत्र के वाहन स्वामियों ने फिटनेस टैक्स और वजन सीमा पूर्व व्यवस्था के अनुसार लागू करने की रखी मांग।
देहरादून।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री
दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में गौला–नन्दौर नदी क्षेत्र में कार्यरत वाहन स्वामियों का एक प्रतिनिधिमंडल परिवहन सचिव से मिला और अपनी प्रमुख समस्याओं को लेकर मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि नदी क्षेत्र में चलने वाले सभी वाहनों की फिटनेस टैक्स पूर्व व्यवस्था के अनुसार वसूली की जाए, साथ ही ट्रैक्टर–ट्राली में 80 क्विंटल और ट्रक–डंपर में 108 क्विंटल वजन सीमा पूर्व की भांति बहाल की जाए।
मांगपत्र में कहा गया है कि वर्तमान में ट्रैक्टर और ट्राली दोनों पर अलग-अलग टैक्स वसूला जा रहा है, जिससे वाहन स्वामियों पर दोहरा आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसके अलावा, ट्रैक्टर–ट्राली के लिए केवल 60 क्विंटल वजन सीमा तय होने से वाहन स्वामियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
वाहन स्वामियों ने यह भी बताया कि गौला नदी के इमलीघाट गेट पर 100 प्रतिशत खनन कार्य ट्रैक्टर–ट्राली से किया जाता है, इसलिए इस वर्ग को राहत प्रदान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि वाहन स्वामियों की यह मांग पूरी तरह जनहित से जुड़ी है, अतः परिवहन विभाग को इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर पूर्व व्यवस्था बहाल करनी चाहिए ताकि नदी क्षेत्र में कार्यरत वाहन स्वामियों को राहत मिल सके और खनन कार्य सुचारू रूप से जारी रह सके।
📰 – दर्पण न्यूज 24×7
