खबरें शेयर करें -

दर्पण न्यूज 24×7

संवाददाता : प्रमोद बमेटा

फर्जी प्रमाण पत्र रैकेट का पर्दाफाश! कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत की अचानक छापेमारी, बनभूलपुरा में पकड़े गए फर्जी दस्तावेज — सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत भी उजागर

हल्द्वानी।

हल्द्वानी में फर्जी दस्तावेज बनवाकर प्रमाण पत्र तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश तब हुआ जब कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने शिकायत पर तत्काल एक्शन लेते हुए बनभूलपुरा में अराजनबीस फैजान मिकरानी के घर पर अचानक छापेमारी की। देर शाम हुई कार्रवाई में फर्जी दस्तावेजों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ, जबकि पास का दूसरा CSC सेंटर भी बंद मिला।

शिकायत से लेकर छापेमारी तक — पूरा मामला

आयुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में बरेली निवासी रईस अहमद ने शिकायत दी कि उनके नाम पर किसी अन्य व्यक्ति का स्थायी निवास प्रमाण पत्र बना दिया गया है। जांच में पता चला कि यह फर्जी प्रमाण पत्र फैजान मिकरानी ने तैयार किया था।

इसके बाद आयुक्त ने फैजान, शिकायतकर्ता रईस अहमद, जिनके नाम पर ID का दुरुपयोग हुआ— देवेन्द्र पांडे, नंदी पांडे, तथा जलीस सहित सभी संबंधितों को कैंप कार्यालय में बुलाकर गहन पूछताछ की।

सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने

पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा हुआ—

सरकारी विभागों के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत

सैकड़ों पुराने विद्युत बिलों का दुरुपयोग

नकली ईमेल ID बनाकर प्रमाण पत्र तैयार किए गए

लोगों के मोबाइल नंबरों का भी गलत इस्तेमाल

आयुक्त ने मौके पर ही बिजली विभाग के कर्मचारियों को तलब कर पूछताछ की।

साथ ही ऑनलाइन सत्यापन करने वाले क्षेत्र के पटवारी की भी जांच के निर्देश SDM को दिए।

तत्काल FIR के आदेश – अब होगी सख़्त कानूनी कार्रवाई

कुमाऊँ आयुक्त ने उप जिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्देश दिए कि इस पूरे मामले में तात्कालिक मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में अनाधिकृत, बिना लाइसेंस अराजनबीस व पत्र लेखन कार्य किसी भी स्थिति में न होने दिया जाए। पुलिस अब पूरे रैकेट की गहनता से जांच में जुट गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी को भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। छापे के दौरान SDM राहुल शाह, CO नितिन लोहनी, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित राजस्व और पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड