खबरें शेयर करें -

🔥दर्पण न्यूज़ 24×7 🔥

घास लेने गई महिला पर गुलदार का हमला! झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव, गांव में दहशत–नातिन पर भी झपट पड़ा खूंखार शिकारी

कोटद्वार।
घर के पास खेतों में रोज की तरह घास लेने गई रानी देवी की आज दर्दनाक मौत हो गई। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खेत किनारे खून के धब्बे और फटा हुआ कपड़ा मिला तो सभी को अनहोनी का अंदेशा हो गया।

ग्रामीणों ने पूरे इलाके में सर्च शुरू किया और करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों में रानी देवी का शव बरामद हुआ। दृश्य इतना भयावह था कि सभी सन्न रह गए।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने मौके का निरीक्षण करने के बाद बताया कि शरीर पर मौजूद घावों और घटनास्थल की स्थिति साफ बता रही है कि यह गुलदार का हमला है।

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय गुलदार आसपास ही मंडरा रहा था। खोज के दौरान उसने मृतका की नातिन काव्या पर भी झपटने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे खदेड़ दिया।

गांव के लोगों में बढ़ती गुलदार गतिविधियों को लेकर भय और आक्रोश दोनों है। ग्रामीण लगातार वन विभाग से गांव में गश्त और पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं।

👉 दर्पण न्यूज़ 24×7 संवाददाता — प्रमोद बमेटा
आपकी खबर, आपकी आवाज़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड