खबरें शेयर करें -

जीवन चेतना फाउंडेशन ने 23 इंटर्न विद्यार्थियों को किया सम्मानित!

पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना की!

दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी। जीवन चेतना फाउंडेशन की ओर से कठघरिया-पनियाली स्थित एक निजी होटल में 23 इंटर्न विद्यार्थियों के सम्मान में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। संस्था संचालक एवं निदेशक प्रवीन पांडे की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा विधायक बंशीधर भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह में दो माह की इंटर्नशिप पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्ट सहभागिता, अनुशासन और समाज सेवा के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कमल भट्ट और कोषाध्यक्ष दीपक जोशी ने मुख्य अतिथि बंशीधर भगत सहित विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, विधायक प्रतिनिधि पूरन गौड़ और पार्षद उमेश बिनवाल को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि बंशीधर भगत ने संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा देकर समाज सेवा से जोड़ने का कार्य सराहनीय है। संस्था अध्यक्ष कमल भट्ट ने कहा कि प्रमाण-पत्र विद्यार्थियों की मेहनत, सेवा भावना और समर्पण का प्रमाण है। सकारात्मक सोच रखने वाले युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

समारोह में कोमल रावत, मेघा पाठक, रितिका गिरी, प्रतिभा भंडारी, अनंता पांडे, इशू बिष्ट, योगिता जीना, मीनाक्षी, शिवांश उपाध्याय, देवांश जोशी, देवेश जोशी, अश्विन जोशी, प्रियांशु भट्ट, हार्दिक जोशी, शौर्य प्रताप सिंह बोरा, मोहक गुप्ता सहित सभी 23 इंटर्न विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अंत में संस्था की ओर से अतिथियों, विद्यार्थियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

उत्तराखंड