खबरें शेयर करें -

धान क्रय केंद्र में अव्यवस्था उजागर, पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण।
जिम्मेदार अधिकारियों से किया जल्द कार्रवाई करने का आग्रह।
हल्दूचौड़।
धान खरीद में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आने के बाद पूर्व विधायक नवीन दुमका ने आज हल्दूचौड़ स्थित सोयाबीन फैक्ट्री में संचालित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खरीदे गए धान के राइस मिल तक उठान में हो रही देरी की गंभीर समस्या सामने आई।
पूर्व विधायक दुमका ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और देरी के कारणों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने तुरंत एसडीएम हल्द्वानी, यूसीएफ के प्रबंध निदेशक और जिलाधिकारी नैनीताल को मामले से अवगत करा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के को कहा।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पूर्व विधायक ने स्पष्ट किया कि किसानों को किसी भी स्थिति में परेशान नहीं होने दिया जाएगा और धान उठान की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए जाने आवश्यक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड