खबरें शेयर करें -

हल्दूचौड़ चौकी पुलिस का नशे के सौदागरों पर वार!
164 पाउच कच्ची शराब के साथ 19 वर्षीय शराब तस्कर गिरफ्तार!
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल श्री मंजूनाथ टी.सी. द्वारा संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के अंतर्गत अवैध शराब तस्करी में लिप्त एक युवक को 164 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।
दिनांक 18 जनवरी 2026 को थाना लालकुआं पुलिस द्वारा दौराने गश्त मोबाइल व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान हल्दूचौड़ क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने हरे कृष्णा गौ सदन के सामने खेत के किनारे, हल्दूचौड़ से अभियुक्त नितिन कुमार पुत्र चंदन राम, निवासी रामलीला ग्राउंड के पास, बेरीपड़ाव, हल्दूचौड़, लालकुआं, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 164 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई।
इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा संख्या 14/26 दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उ0नि0 शंकर नयाल
कानि0 160 मनीष कुमार
कानि0 570 गुरमेज सिंह
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।